एक बेटा करंट से खोया, दूसरा अस्पताल में… बारिश ने मां का आशियाना भी छीना 💔
कौशाम्बी के बिलासपुर मजरा भोजपुर निवासी राज कली पत्नी स्व. हीरालाल पासी की जिंदगी लगातार मुश्किलों से घिरती जा रही है।
करीब एक वर्ष पहले करंट की चपेट में आने से बड़े बेटे की मौत हो गई।
अब दूसरा बेटा भोदल भी करंट से झुलसने के बाद करीब एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती है।
घर में मां के साथ अब छोटा बेटा ही है।
गरीबी के बीच लगातार हुई बारिश ने परिवार का बचा-खुचा आशियाना भी उजाड़ दिया।
कच्ची दीवार बारिश में गिर गई।
ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर टिन शेड और दीवार खड़ी कराने की कोशिश की थी, लेकिन बारिश ने वह सहारा भी छीन लिया।
आज मां और उसका छोटा बेटा टिन शेड के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।
परिवार के सामने खाने-पीने से लेकर रहने तक का संकट है।
एक बेटा अस्पताल में है और घर में आय का कोई स्थायी साधन नहीं है।
अधिकारियों ने दिया मदद का भरोसा
उपजिलाधिकारी प्रेरणा गौतम और नायब तह�