मारपीट कर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
संदीपनघाट। मारपीट कर हत्या करने के मामले में संदीपनघाट पुलिस ने शनिवार को दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को उजिहिनी खालसा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र राम खेलावन ने तहरीर दी थी कि कहासुनी के विवाद में उसके भाई रविंद्र कुमार को गांव के लाला राम व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। शनिवार को पुलिस टीम ने सोनू कुमार और मोनू कुमार पुत्रगण मूलचंद्र निवासी उजिहिनी खालसा को नई बस्ती कोईलहा के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
#कौशाम्बी #संदीपनघाट #हत्या #गिरफ्तारी #पुलिसकार