बीआरएबीयू में कुलपति का पुतला दहन, फर्जी FIR वापस लेने और PAT अभ्यर्थियों को न्याय देने की मांग तेज
मुजफ्फरपुर स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर में संयुक्त छात्र संगठन ने छात्र नेता गोल्डेन सिंह के नेतृत्व में कुलपति का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्र नेता डॉ. चंदन यादव समेत अन्य पर दर्ज कथित फर्जी FIR वापस लेने, PAT 2023-24 अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने, नई मेधा सूची जारी करने और विवादित साक्षात्कार को रद्द करने की मांग उठाई। गोल्डेन सिंह ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
#TirhutNow #Muzaffarpur #BRABiharUniversity #BRABU #GoldenSingh #StudentProtest
Musahri, Muzaffarpur | Jul 6, 2026