पचपदरा: बालोतरा पुलिस टीम ने वाहन चोरियों का बड़ा खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
बालोतरा पुलिस से थाना अधिकारी ओम प्रकाश गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि बालोतरा पुलिस से टीम ने बुधवार को वाहन चोरियों का एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस से टीम ने कल एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया था। आरोपी वाहन चोर की निशानदेही पर चार स्कूटी तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वही एक विधि संघर्षरत किशोर को संरक्षण में लिया गया है।