पटना ग्रामीण: तेज बारिश से गांधी मैदान में रावण का 'सिर झुका', आयोजक दहन की तैयारी में जुटे
विजयदशमी के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में संध्या 6 बजे होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों पर मौसम ने खलल डाल दिया। गुरुवार शाम करीब 4 बजे अचानक आई तेज बारिश और हवा से विशालकाय रावण का पुतला क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश की मार से रावण का सिर टूटकर झुक गया, जिसे देख लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि आयोजन समिति ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।