पटना ग्रामीण: विजयदशमी पर पटना के गंगा घाट पर हुआ कलश विसर्जन
नवरात्र के अवसर पर नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने माता की आराधना करते हुए कलश की स्थापना की। इसके बाद विजयदशमी के दिन पूजा-अर्चना पूर्ण कर श्रद्धालुओं ने पटना के विभिन्न घाटों पर सुबह 8 बजे से विधिवत कलश का गंगा नदी में विसर्जन करते हुए नजर आए। कलश विसर्जन के दौरान श्रद्धालु माता से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते दिखे।