पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर चूक, पटना में सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम के पास पहुंचा व्यक्ति
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक हुई है। गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे शास्त्री नगर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने के बाद जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी गाड़ी की ओर प्रस्थान कर रहे थे तभी उनके सुरक्षा घेरा को तोड़कर एक व्यक्ति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीक पहुंच गया।