पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
शास्त्रीनगर पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई। गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शास्त्री नगर पार्क में पहुंचकर स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।