पटना ग्रामीण: पटना में तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव को पढ़ाया मर्यादा का पाठ, कहा- बड़े भाई का करना चाहिए सम्मान
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी बात कहते हुए तेजस्वी यादव को मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं तो उन्हें पता होना चाहिए की राम कौन है और लक्ष्मण कौन है।