नागौर: नागौर के निकटवर्ती चूंटीसरा गांव में बहू ने अपनी सास को पीटा, सदर थाने में मामला हुआ दर्ज
Nagaur, Nagaur | May 25, 2024 बहू द्वारा मारपीट करने के संबंध मे सास ने नागौर सदर थाने मे मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार चूंटीसरा निवासी पप्पू देवी ने रिपोर्ट दी कि 23 मई को दोपहर करीब साढ़े 11 से 12 बजे वे और उनकी पुत्री सुवा देवी खेत मे बने रहवासी मकान मे बैठी थी। इसी दौरान उनकी पुत्रवधु भंवरी उनके घर मे घुसकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगी और उनके साथ मारपीट की, जिससे उनको चोटें आई