नागौर: नागौर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, विभिन्न वार्डों की देखी व्यवस्थाएं
Nagaur, Nagaur | May 24, 2024 नागौर जिले मे बढ़ती गर्मी एंव हीट स्ट्रोक को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार ने जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेन्सी वार्ड, मेल, फिमेल मेडिकल यार्ड, सर्जिकल वार्ड, गायनिक वार्ड आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल मे विद्युत व जल की आपूर्ति के संबंध मे जनरेटर की व्यवस्था के साथ-साथ पानी की व्यवस्था देखकर आवश्यक निर्देश दिए।