नागौर: शहर में नगर परिषद द्वारा सीज कॉम्प्लेक्स पर काम करते मिले तीन मजदूर, एक को लिया गया हिरासत में
Nagaur, Nagaur | May 24, 2024 नागौर शहर की बी रोड़ पर निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स पर नगरपरिषद टीम ने कार्रवाई की। मौके पर पूर्व मे सीज किए कॉम्पलेक्स पर 3 मजदूर निर्माण कार्य करते हुए मिले। कार्यवाहक आयुक्त सुनील कुमार सहित नगरपरिषद टीम यहां पहुंची और निर्माण कार्य रूकवाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत मे भी ले लिया। आपको बता दें कि 7 मई को इस कॉम्प्लेक्स को सीज किया गया था।