नागौर: नागौर मे हमले के आरोपियों द्वारा धमकी देने पर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग की
Nagaur, Nagaur | May 25, 2024 नागौर के निकटवर्ती गांव बलाया के पीड़ित पक्ष को आए दिन धमकी देने व हमला करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार करने की मांग पर ग्रामीणो ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर लक्ष्मी पत्नी महेंद्र की सुरक्षा का बंदोबस्त करने की मांग की। बलाया निवासी महेंद्र शर्मा ने लक्ष्मी से कुछ समय पहले विवाह किया था, जिससे उसके परिजन नाराज थे। इसको लेकर महेंद्र के भाई विजेंद्र पर हमला किया था।