नागौर: एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में नागौर की सदर थाना पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | May 24, 2024 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे नागौर की सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रूपये के डोडा पोस्त तस्करी के प्रकरण के मुख्य आरोपी नैनाराम एवं सहआरोपी करणाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन आरोपियों को जोधपुर शहर से गिरफ्तार किया गया। 27 नवंबर 2023 को एक ट्रक से 3280 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया था।