नागौर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागृह, संप्रेषण गृह व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
Nagaur, Nagaur | May 24, 2024 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, जिला एवं सेशन न्यायाधीश मेड़ता के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव स्वाती शर्मा द्वारा जिला कारागृह, नागौर की मासिक एवं साप्ताहिक विजिट कर जेल अधीक्षक से जेल में बंदियों की क्षमता की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।