जिले के फिंगेश्वर वि.खं.के ग्राम रोहिणा निवासी किसान श्री ओम प्रकाश वर्मा ने कौन्दकेरा सहकारी समिति में 70 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन कटाया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा लिए गए किसान हितैषी निर्णयों की सराहना करते हुए आभार जताया।
उन्होंने कहा कि चक्रवात से फसल प्रभावित होने के बावजूद सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से कृषक उन्नति योजना के तहत पूरी आदान सहायता का प्रावधान किसानों के लिए बड़ी राहत है।
किसानों का विश्वास, सरकार का संकल्प – अन्नदाता की समृद्धि सर्वोपरि!
#धान_खरीदी2026 #कृषक_उन्नति_योजना #किसान_हितैषी_सरकार #Gariyaband #छत्तीसग
Gariaband, Chhattisgarh | Nov 17, 2026