जनजातीय गौरव दिवस
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए गरियाबंद के गांधी मैदान में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया गया।
प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, विधायक श्री रोहित साहू, गृह भंडार निगम अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरी शंकर कश्यप,एवं जनजातीय समाज प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति में जनजातीय कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत की अनुपम छटा देखने को मिली। स्कूली बच्चों ने करमा नृत्य एवं लोकसंस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं जनजातीय प्रतिभाओं का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनियां और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरण समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे।
जनजातीय समाज का सम्मान, संस्कृति का संरक्षण और सर्वांगीण विकास का संकल्प ही जनजातीय गौरव दिवस का संदेश है।
#बिरसा_मुंडा #gauravjanjatiyadiwas #Gariyaband