जनजातीय गौरव दिवस – जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं स्वाभिमान को नमन।
आज गांधी मैदान, गरियाबंद में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल जी के साथ शामिल हुआ।
जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिवस जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करने का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव जी, समाज के वरिष्ठजन, क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा के पदाधिकारी तथा देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आइए, जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को संजोने, उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर संकल्पित रहें।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को शत्-शत् नमन।
#जनजातीय_गौरव_दिवस #भगवान_बिरसा\_मुंडा #TribalPrideDay #Gariaband
@dayaldasbaghel7 @bjp4india @bjp4cgstate @bjpgariyaband @chhattisgarhcmo