इटारसी: इटारसी के कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई, 80 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
इटारसी कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को दोपहर करीब 3.30 बजे संगठन सृजन अभियान अंतर्गत जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद प्रदेश प्रभारी उषा नायडू, जिलाध्यक्ष शामिल हुए।