दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। आग इतनी भयानक बताई जा रही है कि इसे काबू करने के लिए दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर फाइटिंग ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में गोदाम संचालित किया जा रहा था, जिसके चलते आसपास के लोगों में भी दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है।
आग लगने के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी का फिलहाल इंतजार है। मौतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि संबंधित अधिकारियों से होना बाकी है।
.
.
.
.
#Delhi #SwarupNagar #DelhiFire #FireAccident #DelhiNews #BreakingNews #FireBrigade #DelhiFireNews #NCR #ViralNews #NHPBharat