भितरवार: मजदूरी न मिलने पर कारीगर की हत्या, कोर्ट में सरेंडर से पहले आरोपी रंगीला गिरफ्तार
कारीगर की हत्या के मामले में भितरवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करोरा गांव के सिद्ध बाबा स्थान पर कारीगर की हत्या करने वाले आरोपी बेलदार रंगीला को एसडीओपी गगन हनबत के नेतृत्व मे पुलिस ने आत्मसमर्पण करने से पहले ही कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है