लालगंज: पंवारी कलां प्लांटेशन के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में तीसरे व्यक्ति की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
हलिया थाना क्षेत्र के पंवारी कलां गांव स्थित वन विभाग के प्लांटेशन के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति 20 वर्षीय रामेश्वर उर्फ नेता की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे परिजन शव लेकर हलिया थाने पहुंचे जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।