बिसवां: थान गांव चौराहे के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टकराया सांड, बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
Biswan, Sitapur | Jul 28, 2024 रेउसा महमूदाबाद मार्ग पर थानगांव चौराहे के पास सड़क पर घूम रहे सांड के बाइक से टकराने पर बाइक सवार राजपाल पुत्र रामपाल और उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे वीरेश पुत्र लालता प्रसाद निवासी सनबरसा जगदीशपुर थाना थानगांव घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में भर्ती कराया गया जहां से जिलास्पताल रेफर कर दिया गया।