युवा महोत्सव में आर्य कॉलेज का 'महा-कीर्तिमान': अदम्य जज्बे के दम पर लगातार 21वीं बार जीता जोनल खिताब।
- 22 विधाओं में प्रथम, 11 विधाओं में किया द्वितीय स्थान हासिल
- आर्य कॉलेज के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं पानीपत जिले का नाम रोशन- हरपाल ढांडा
- डॉ. विवेक चावला व सलोनी दीवान व प्रबंधन समिति ने विजेता प्रतिभागियों को बांटे पुरस्कार
शुक्रवार को आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत में आयोजित कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के 49वें करनाल जोन के जोनल युवा महोत्सव का तीसरे दिन भव्य समापन हुआ। तीन दिन चलने वाले इस युवा महोत्सव में लगभग 47 महाविद्यालयों के 2000 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरपाल ढांडा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एंव सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला व उपनिदेशिका प्रो.डॉ. सलोनी दिवान प्रसिद्ध उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता महेंद्र सिंह, अजय गोयल, मोहन लाल गर्ग का कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता व उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व आभार व्यक्त किया।
प्रात कालीन सत्र में मुख्य अतिथि रहे हरपाल ढांडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य कॉलेज में विद्या र्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं संस्कार देने का भी कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वो खुद भी आर्य कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों की सफलता का विवरण करते हुए बताया कि आर्य कॉलेज विद्यार्थी केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों और खेल के क्षेत्र में अपने कॉलेज और अपने जिले पानीपत का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्या र्थियों से कहा कि हर विद्यार्थी लक्ष्य निधार्रित कर आगे बढे। उन्होंने कहा कि कोई काम छोटा या बडा नहीं होता। युवाओं को अपने माता पिता के सपनों को साकार करने के लिए उनकी हर बात को मानना चाहिए व उसी अनुसार मेहनत करते हुए अपने परिवार का हर प्रकार से सहयोग करना चाहिए।
वहीं पुरस्कार वितरण समारोह पर उपस्थित रहे कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला ने कहा कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय अगर आज सांस्कृतिक गतिविधियों में पूरे भारत का सिरमोर बना हुआ है तो उसमें आर्य का कॉलेज का बहुत बडा योगदान है। उन्होंने पूरे आर्य कॉलेज परिवार और विद्यार्थियों को इस शानदार आयोजन के लिए शुभकामनाऐं दी। और आर्य कॉलेज की प्रबंधन व्यवस्था के बारे में कहा कि आर्य कॉलेज की प्रबंधन व्यवस्था हर बार की तरह इस बार भी लाजवाब थी उन्होंने इस शानदार व्यवस्था के लिए आर्य कॉलेज प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक के रूप में आए डॉ. अशोक चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आर्य महाविद्यालय ने हमेंशा अपने ही स्थापित किए किर्तीमान को तोडकर एक नया किर्तीमान स्थापित किया है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह हमेशा जिम्मेदाररियों और चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए अग्रसर रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन ने अपने प्रांगण में महाविभूतियों और महान शिक्षाविदों को आमंत्रित कर युवाओं में नवाचार ,नवउर्जा और संस्कारों को स्थापित करने का कार्य किया है वह अत्यंत सराहनीय है।
विशिष्ट अतिथि रही कुरूक्षेत्र विश्व विद्यालय, कुरूक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की उपनिदेशिका डॉ. सलोनी दीवान ने आर्य कॉलजे आयोजन की सरहाना करते हुए कहा आर्य महाविद्यालय परिवार ने बड़ी ही भव्यता के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसके लिए वह बधाई के पत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने डर को जीतना ही सबसे बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा की इस मंच से हजारों विद्यार्थियों ने अपने डर को जीतकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल कर अपने जीवन को सँजोने का काम किया है।
वहीं ग्रुप डांस में विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति को लोक गीतों के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
साथ ही वेस्ट्रन ग्रुप सोंग में पाश्चात्य संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि 49वें जोनल युवा महोत्सव को हम सब ने मिलकर इस महोत्सव को सफलतम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया, जिसके लिए पूरा आर्य महाविद्यालय परिवार आए हुए सभी अतिथिगणों का, अलग-अलग कॉलेजों से आए विद्यार्थियों व प्राध्यापकों का भा हाद्रिक आभार व्यक्त करते हैँ जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर इस आयोजन को सफल बनाया।
समारोह के अंत में आर्य कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निदेशक डॉ. राम निवास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ प्रयासरत रहेंगे।
49वें करनाल जोन के जोनल युवा महोत्सव में ओवर ऑल चैंपियन बना आर्य महाविद्यालय, आर्य कॉलेज की टीम ने 22 विधाओं में प्रथम स्थान व 11 विधाओं में द्वितीय स्थान हासिल कर एक बार फिर से नया किर्तिमान स्थापित कर दिया है। एस.डी. पी.जी. कॉलेज ने युवा महोत्सव में रनर अप की ट्रॉफी अपने नाम की।
इंटर ज़ोनल युवा महोत्सव के तीनों ही दिन कुरुक्षेत्र विषविद्यालय के युवा एवं सांकृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला एवं उप-निदेशिका डॉ. सलोनी दीवान ने उपस्थित रह कर महोत्सव को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
एसडी कॉलेज पानीपत के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोडा ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम कंठस्थ गायन कर, सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र की ओर से आए डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. ऋषिपाल, रमेश पाल ढांडा ने ज्यूरी मेंबर की अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर मोना शिंगला, सीए शशि चढडा, एडवोकेट रमेश गुप्ता, डॉ.सुरेंद्र नागिया, डॉ. अनिता जून, एस आर गोयल, रमेश तायल, नरेश तायल, प्रवीण अग्रवाल, धीरज कपूर, अनिल गोयल, पकंज मित्तल, एस.एल गर्ग, जे.डी. गुप्ता, ओ.पी. शर्मा, डीवाईसी नॉमिनी डॉ. ज्ञान चहल, डॉ. हरिविंद्र राणा, आर्य गर्ल्ज पब्लिक स्कूल की वाइस प्रिंसीपल अनुभा गुप्ता, गुरू नानक खालसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चुहड सिहं समेत अन्य मौजूद रहे।
ग्रुप डांस जनरल में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत ने द्वितीय स्थान व डीएवी पी.जी. कॉलेज करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
रिचुअलस में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम, एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत ने द्वितीय स्थान व माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज निसिंग ने तृतीय स्थान हासिल किया।
हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा में आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत प्रथम स्थान, एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत ने द्वितीय स्थान व आई.बी. पी.जी. कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मीमीक्रि में आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत प्रथम स्थान, डीएवी पी.जी. कॉलेज करनाल ने द्वितीय स्थान व दयाल सिंह कॉलेज करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
हरियाणवी सांग में एस.डी. पी.जी. कॉलेज प्रथम व द्वितीय स्थान आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत ने हासिल किया।
वेस्ट्रन इंस्ट्रूमेंटल सोलो में आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत प्रथम स्थान, दयाल सिंह कॉलेज करनाल ने द्वितीय स्थान व गुरू नानक खालसा कॉलेज करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
ग्रुप सोंग वेस्ट्रन में आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत प्रथम स्थान प्रथम स्थान, गुरू नानक खालसा कॉलेज करनाल ने द्वितीय स्थान व आई.बी. पी.जी. कॉलेज पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वन-एक्ट प्ले में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम स्थान, एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत ने द्वितीय स्थान व आई.बी. पी.जी. कॉलेज पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वन ऐक्ट प्ले में बेस्ट ऐक्टर (मेल) का पुरस्कार आर्य पीजी कॉलेज की टीम के रघु बाबा को, साथ ही बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का पुरस्कार भी आर्य कॉलेज की टीम की दुआ बेटी को प्रदान किया गया।
हिंदी हरियाणवी स्किट में एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत प्रथम, आई.बी. पी.जी. कॉलेज पानीपत ने द्वितीय स्थान व आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वाद-विवाद फॉर हिंदी में गुरू नानक खालस कॉलेज करनाल प्रथम, आई.बी. पी.जी. कॉलेज पानीपत ने द्वितीय व एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वाद-विवाद फॉर हिंदी अगेंस्ट में गुरू नानक खालस कॉलेज करनाल प्रथम, आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत द्वितीय व एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
क्लासिकल डाँस में आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत प्रथम व एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
उपरोक्त विधाऐं कल देर रात तक आयोजित हुई थी, इसलिए इनके परिणाम आज भेजे जा रहे हैं।
आज आयोजित हुई विधाओं के परिणाम इस प्रकार रहे।
ग्रुप सोंग हरियाणवी में आर्य कॉलेज पी.जी.कॉलेज पानीपत प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय, करनाल द्वितीय स्थान व गुरू नानक खालसा कॉलेज करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
ग्रुप डांस हरियाणवी में आर्य कॉलेज पी.जी.कॉलेज पानीपत प्रथम,व एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत द्वितीय व आई.बी. पी.जी. कॉलेज पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इंडियन आर्ककेस्ट्रा आई.बी. पी.जी. कॉलेज पानीपत प्रथम, आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत द्वितीय व एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (प्रकशन) में आई.बी. पी.जी. कॉलेज पानीपत प्रथम, एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत द्वितीय व आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन प्रकशन) में में आर्य कॉलेज पी.जी.कॉलेज पानीपत प्रथम, आई.बी. पी.जी. कॉलेज पानीपत द्वितीय
एलोकेशन इंग्लिश में आर्य कॉलेज पी.जी.कॉलेज पानीपत प्रथम, दयाल सिंह कॉलेज करनाल द्वितीय व देश बन्धू गुप्ता राजकीय महाविद्यालाय, पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।