विधायक मनमोहन भड़ाना ने गांव चुलकाना में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को एक एक लाख रुपए की नगद राशि दे कर सम्मानित किया। समालखा विधान सभा के गांव चुलकाना के राजकीय मॉडल संस्कृति सी से स्कूल के कक्षा बारहवीं के पांच टॉपर विद्यार्थियों को विधायक मनमोहन भड़ाना की और से उनके निजी सचिव विजय शेखर, शारिक व टीम ने एक एक लाख रुपये की धनराशि देकर अपने समालखा निवास पर सम्मानित किया गया। पांच विद्यार्थियों , उनके अभिभावकों और अध्यापकों ने विधायक मनमोहन भड़ाना का आभार व्यक्त किया। इस पर विधायक मनमोहन भड़ाना ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।