मैनपुरी: नवादा में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शनिवार को करीब 2:00 बजे गांव नवादा निवासी राम मोहन पुत्र बालकराम अपनी रिश्तेदारी से बाइक से लौट कर घर आ रहा था। तभी गांव के ही पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बाइक सवार राममोहन घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने घायल राम मोहन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।