मैनपुरी: कोतवाली के प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्ची की हुई मौत, पिता ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का लगाया आरोप
शनिवार को DM कार्यालय पहुंचे बैंक कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता सृजन चौहान पुत्र अवधेश चौहान ने DM को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उनकी पत्नी की 20 जनवरी को रागिनी अग्रवाल नर्सिंग होम में डिलीवरी हुई थी। जिससे उनके एक बच्ची पैदा हुई। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं पीड़ित पिता ने डॉक्टर पर लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है।