मैनपुरी: मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंग द्वारा पीड़िता व उसके परिजनों के साथ की गई मारपीट।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी किरन पुत्री रामोतार ने जानकारी देते हुए बताया की मोहल्ले के ही उदय द्वारा उन्हे गली गालोच की जा रही थी जिसका पीड़िता ने विरोध किया तो दबंग द्वारा किरन, पिता रामोतार, भाई अनुज और उसके मां के साथ दबंग ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने मे शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने घायलो का मेडिकल कराकर कार्यवाई शुरू कर दी है।