मैनपुरी: करहल क्षेत्र निवासी युवती ने गांव के युवक पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत।
करहल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शनिवार को मुख्यालय पहुंची और एसपी को दिए शिकायती पत्र में गांव के युवक पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने बताया कि युवक द्वारा छेड़छाड़ की जा रही है साथी युवक द्वारा धमकाया जा रहा है। पीड़िता में थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत का कार्रवाई की मांग की है।