मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र निवासी पीड़ित ने फर्जी तरीके से मृतक दिखाकर उसकी जमीन को अपने नाम कराने का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत।
थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम नगला कांहर निवासी लखन सिंह पुत्र स्वo गुरुदयाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम कार्यालय पर दिए शिकायती पत्र में परिवार के लोगों पर पीड़ित को मृतक दिखा कर उसकी जमीन को अपने नाम कराए जाने का आरोप लगाया है। ओर डीएम से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई हे।