उरई: युवक के साथ मारपीट करने व ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त करने के मामले में एट थाना पुलिस ने 5 लोगों पर मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Feb 14, 2024 एट थाना पुलिस को घायल युवक ने शिकायत देते हुए बताया कि पांच लोगों से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक शशांक के साथ पांच लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी और उसके ट्रैक्टर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।