उरई: उरई स्टेशन के माल गोदाम के पास अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर हुई मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Feb 14, 2024 उरई के रेलवे स्टेशन के पास बने माल गोदाम के पास अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला। बताया गया कि अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरते हुए मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया है।