उरई: उरई क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास कुछ लोगों ने व्यक्ति पर लगाया प्लांट की दीवार तोड़ने का आरोप एसपी से की शिकायत।
Orai, Jalaun | Feb 14, 2024 उरई के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कुछ लोगों ने आकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की एक व्यक्ति लालाराम अहिरवार ने उनके प्लॉट में लगी दीवारों को तोड़ दिया, जिसके बाद इसकी शिकायत चौकी पर भी की गई लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी, जिसके चलते पीड़ित लोगों ने एसपी से शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई।