उरई: बंगरा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
Orai, Jalaun | Feb 14, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगरा रोड पर युवक बाइक से जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।