सतबरवा: लोहरापोखरी मलय नदी पर छलका पुलिया टूट गई, 15वें वित्त से निर्माण हेतु 2 मीटर तोड़ी, आवागमन बाधित
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के लोहरापोखरी मलय नदी पर बनी छलका पुलिया एक माह से ज्यादा समय से क्षतिग्रस्त थी। दो मीटर के दायरे में तोड़कर 15वीं वित योजना से बनाने की अनुशंसा की गई है। कनीय अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने मंगलवार सुबह 7 बजे बताया कि मुखिया के अनुशंसा पर प्राक्कलन बनाया गया है।