मुंगावली: सेहराई क्षेत्र का तीन साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
तीन साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को अजाक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी संतोष लोधी, सेहराई थाना क्षेत्र के रमखिरिया गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी न्यायालय अशोकनगर से स्थाई वारंट जारी था और वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था।