मंझनपुर: कड़ी मेहनत का मिला फल, कौशाम्बी में चार मुख्य आरक्षी बने उपनिरीक्षक, मंझनपुर में एसपी ने खुद लगाया कंधे पर स्टार
कौशाम्बी जिले में पुलिस महकमे के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण सामने आया, जब मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने वाले चार जांबाज पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने खुद उनके कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। यह आयोजन मंझनपुर पुलिस कार्यालय में मंगलवार को समय करीब 11:30 संपन्न हुआ है।