कटिहार: कनकी के समीप ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत, मृतक कदवा थाना क्षेत्र का रहने वाला
गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय सुमीर आलम की मौत हो गई। बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में यह हादसा हुआ। दुर्घटना में अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पुलिस के द्वारा भेजा गया। मृतक कदवा थाना क्षेत्र का रहने वाला। किशनगंज से घर लौटने के दौरान कनकी के समीप हुआ हादसा। पुलिस घटना की जांच में जुटी।