कटिहार: जिले के 29 केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन, 12 फरवरी तक जारी रहेगा परीक्षा
गुरुवार से जिले के 29 केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। छात्र समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह का माहौल था। 12 फरवरी तक जारी रहेगा परीक्षा।