कटिहार: संयुक्त कृषि भवन में मधुमक्खी पालन को लेकर किसानों को दिया गया बॉक्स, जिले के अलग-अलग प्रखंडों से पहुंचे किसान
जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को मधुमक्खी पालन बॉक्स कृषि विभाग के द्वारा दिए गए। इस दौरान जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश मौजूद रहे। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए जिला पदाधिकारी के हाथों बॉक्स दिया गया और मधुमक्खी पालन को लेकर किसानों को प्रशिक्षण भी दिया गया।