कटिहार: डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों ने किया हंगामा, मामला परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने का था
जिले के 29 केंद्रों पर गुरुवार से इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया गया है। दो पालियों में यह परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा के पहले दिन डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र से एक वीडियो सामने आया है। जहां कई छात्रों को लेट पहुंचने पर गेट पर तैनात गार्ड के द्वारा अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसे लेकर छात्रों के द्वारा हंगामा मचाया गया।