कटिहार: जिले के अलग-अलग स्थानों से शराब मामले में तीन लोगों को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
गुरुवार को उत्पाद विभाग के द्वारा तीन लोगों को मेडिकल जांच के लिए कटिहार सदर अस्पताल लाया गया था। तीनों को शराब पीने के आरोप में उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया था। तीनों का मेडिकल जांच कराया गया। जहां मेडिकल जांच होने के बाद तीनों को मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में बलिया बेलोन, बलरामपुर और एक बंगाल का रहने वाला।