कटिहार: मिरचार्ईबारी में जाम की समस्या से लोग रहे परेशान, जाम का कारण बना इंटरमीडिएट परीक्षा
शहरी क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन गुरुवार से किया गया है। पहली पाली का परीक्षा समाप्त होने के बाद हरिशंकर नायक विद्यालय से छात्रों का हुजूम निकाला। जिसके कारण सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। हालांकि इस दौरान प्रशासन मौके पर मौजूद थे। जहां जाम छुड़ाने की दिशा में प्रशासन की ओर से पहल किया जा रहा था। आधे घंटे बाद जाम से लोगों को मिला निजात।