नवगछिया के इस्माइलपुर में एक बार फिर हत्या से सनसनी! सुबह-सुबह अपराधियों ने बुजुर्ग फुलेश्वर मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
मृतक की पत्नी ने नागे मंडल से पुराने जमीन विवाद का जिक्र करते हुए थाने के मुंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का दावा है कि पहले शिकायत लेकर थाने गई थीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
अब सवाल है—क्या समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो यह वारदात टल सकती थी?
📍 इस्माइलपुर, नवगछिया | भागलपुर
#Naugachia #Ismailpur #BhagalpurNews #CrimeNews #BreakingNews PurviBiharNews BiharNews MurderNews