कहानी बदलाव की
समूह से जुड़कर निर्मला डिंडोर ने बढ़ाई आजीविका, जुगाड़ मशीन और किराना दुकान से आय में हुई वृद्धि
ग्राम मथुरी की रहने वाली श्रीमती निर्मला डिंडोर पति अर्जुन भाभर के जीवन में आजीविका समूह से जुड़ने के बाद आर्थिक बदलाव आया है। निर्मला डिंडोर का जुड़ाव वर्ष 2019 में गठित श्री गणेश आजीविका ग्राम संगठन मथुरी से हुआ। समूह के माध्यम से उन्होंने अपनी आजीविका को आगे बढ़ाया और धीरे-धीरे आर्थिक रूप से सशक्त हुईं।
निर्मला डिंडोर बताती हैं कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सबसे पहले 10 हजार रुपये का ऋण मिला। इसके बाद 50 हजार रुपये और फिर धीरे-धीरे 60 हजार रुपये एवं 70 हजार रुपये तक का ऋण प्राप्त हुआ। समूह से मिली आर्थिक सहायता का उपयोग उन्होंने अपनी आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने में किया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
19 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026