सिंगरौली: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिनगुडी व उजैनी में अदाणी फाउंडेशन ने 87 बालिकाओं के बीच नि:शुल्क साइकिल का किया वितरण
अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत 87 छात्राओं को फ्री साइकिल दी गयी। देवसर तहसील अंतर्गत गोंडबहेरा उज्जैनी परियोजना के आसपास के गांव तीनगुड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जहां 60 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल बांटे गए वहीं शासकीय माध्यमिक विद्यालय, उज्जैनी में 27 छात्राओं को साइकिल देकर उच्च शिक्षा के प्रति उनका रुझान बढ़ाया गया। अब साइकिल मिल जाने से दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही इन छात्राओं का समय बचेगा और स्कूल आने में हो रही कठिनाई भी दूर हो जाएगी।