सिंगरौली: निगाही खदान में तीनों ओबी कंपनियों का कार्य बंद कराकर श्रमिक रोजगार की मांग को लेकर कर रहे हड़ताल
निगाही में ओबी कंपनी केटीएल या अन्य ओबी कंपनियों में रोजगार दिलाने की मांग कर रहे ठेका क्रमियों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया था जहां शनिवार दूसरे दिन भी उनका हड़ताल जारी रहा यह हड़ताल ओबी कंपनी डीबीएल के ठेका कर्मी कर रहे हैं क्योंकि जल्द ही डीबीएल के टेंडर की अवधि समाप्त होने वाली है और इससे वह सभी बेरोजगार हो जाएंगे इसलिए हड़ताली ठेका कर्मियों की मांग है कि उन सभी को या तो डीबीएल की जगह कार्य कर रही केटीएल में या फिर अन्य परियोजनाओं की ओबी कंपनियों में रोजगार दिलाया जाए।