सिंगरौली: युवक को जान से मारने की कोशिश करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, नवानगर पुलिस ने की कार्रवाई
नवानगर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने सातिर अपराधी दीपक कुशवाहा पिता मातादिन कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक सप्ताह पहले अपने साथियों के साथ मिलकर सजीवन चौरसिया के ऊपर लाठी डंडों से प्राण घातक हमला कर फरार हो गया था घटना के बाद नवानगर थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था लिहाजा इस बार पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए सटीक प्लान बनाया और उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।