सिंगरौली: सिद्धि खुर्द मध्यांचल ग्रामीण बैंक के समीप डंफर और ट्रैक्टर की हुई जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे राहगीर व चालक
एक ट्रैक्टर सिद्धि खुर्द से शिवपहरी की ओर आ रहा था और उसी के विपरीत दिशा से एक डंफर जा रहा था जहां मध्यांचल ग्रामीण बैंक के पास पहुंचते ही दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई जिससे दोनों वाहन सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए वहीं गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य व्यक्ति या वाहन नहीं था नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी फिलहाल इस हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है और कोई जनहानी नहीं हुई है।