सिंगरौली: ग्राम कुडै़निया में पिकअप की टक्कर से एक युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुडै़निया निवासी एक मोटरसाइकिल सवार युवक को पिकअप वाहन चालक ने नरेंद्र बैस के दुकान के सामने टक्कर मार दिया जहां राजेश कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना चितरंगी पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए वाहन एवं चालक की तलाश में जुट गई है